बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच। सेनानी भवन सभागार में महान सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि लाला लाजपत राय ने साइमन कमीशन के विरोध में लखनऊ चारबाग में एक सभा को सम्बोधित करते हुए साइमन गो बैक का नारा दिया था। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, राकेश त्रिवेदी, राजकुमार यादव, सोनू त्रिवेदी, आदित्य भान सिंह, अजय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...