औरैया, जनवरी 2 -- कस्बा अछल्दा में बाईपास ओवरब्रिज की धनराशि स्वीकृत होने के एक सप्ताह के भीतर ही सेतु निगम और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रस्तावित ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 1800 मीटर लंबे इस बाईपास ओवरब्रिज को लेकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नक्से के अनुसार मार्ग और निर्माण प्रक्रिया का जायजा लिया। कस्बे के रेलवे क्रासिंग संख्या 13-बी के पूर्वी हिस्से में खंभा संख्या 1116/16 व 1116/17 के बीच से बनने वाले बाईपास ओवरब्रिज के लिए शासन द्वारा 73 करोड़ 42 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उत्तर प्रदेश सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक बी.के. सेन, उप परियोजना प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता वीरेन्द्र चतुर्वेदी, जूनियर इंजीनियर संकेत कुमार के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.