वाराणसी, नवम्बर 15 -- वाराणसी। सेजल के शानदार प्रदर्शन से वीनस क्लब ने शुक्रवार को जिला स्तरीय आमंत्रण बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्टार क्लब को रोमांचक मुकाबले में एक गोल से पराजित कर दिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। कभी वीनस क्लब तो कभी स्टार क्लब आगे। हाफ टाइम तक स्कोर 18-18 रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी अपनी रणनीति में बदलाव किया। इस हॉफ में वीनस क्लब की श्रेया सिंह और काजल पाल और स्टार क्लब की प्रिया यादव और सुहानी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम मिनट वीनस क्लब की अनीशा सिंह ने गोल कर अपनी टीम को 39-38 से जीत दिला दी। वीनस क्लब की ओर से सेजल सिंह ने नौ, अनीशा सिंह ने आठ, श्रेया सिंह और काजल पाल ने चार चार गोल किये। स्टार क्लब की तरफ से प्रिया यादव औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.