रिषिकेष, दिसम्बर 26 -- नगर पालिका मुनकीरेती ने सोर्स सेग्रीगेशन जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें कूड़े को सोर्स पर पृथक कर सेग्रीगेट कूड़ा देने वाले लोगों को किया गया। शुक्रवार को नगर पालिका मुनकीरेती में सोर्स सेग्रीगेशन जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया हुआ। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि कार्यदाई संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के माध्यम से निकाय के कूड़ा वाहनों में सेग्रीगेट कूड़ा देने वालों और कूड़े को सोर्स पर ही पृथक करने वालों का सर्वे किया गया था। जिसकी वार्ड अनुसार एक सूची तैयार की गई है। इसमें कूड़ा वाहनों में सेग्रीगेट कूड़ा देने वाले आश्रमों, होटलों और नागरिकों को तुलसी का पौधा, जूट बैग की किट और कपड़े के थैले देकर सम्मानित किया जा रहा है। कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना प्रत्येक नागरिक क...