बलरामपुर, नवम्बर 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सेखुइया में पिछले 24 अक्टूबर को हुई मारपीट की घटना अब राजनीतिक रंग लाती हुई नजर आ रही है। रविवार को तमाम प्रतिबंधों और पुलिस की नाकाबंदी को तोड़ते हुए अपना दल, सोने लाल पटेल व सपा विधायक पल्लवी पटेल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सेखुइया गांव पहुंच गई। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया। कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने पीड़ितों के साथ न्याय नहीं किया है। हम पीड़ितों के साथ खड़े है, डरने की जरूरत नहीं है। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। विधायक सिराथू पल्लवी पटेल सादुल्लाहनगर के अचलपुर चौधरी स्थित राम जानकी मंदिर के सामने संगठन समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। संगठन पदाधिकारियों को एकजुट रहने का आवाह्न किया था। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.