बलरामपुर, फरवरी 20 -- बलरामपुर संवाददाता। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर स्थित सेखुइया चौराहा का नाम बदलकर 'परशुराम चौराहा' किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, इसलिए उनके नाम पर चौराहा होने से क्षेत्र की पहचान और गौरव में वृद्धि होगी। पीलीभीत गांव निवासी संतोष ओझा ने कहा कि यह क्षेत्र सामान्य बाहुल्य होने के कारण इसे अपनी पहचान मिलनी चाहिए। चौराहा का नाम परशुराम चौराहा होने से एक ओर जहां क्षेत्रीय लोगों को गर्व की अनुभूति होगी, वहीं दूसरी ओर लोग भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से जानकारी भी जुटा पाएंगे। स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस संबंध में पहल करने की अपील की है। उनका कहना है ...