कोडरमा, जनवरी 7 -- जयनगर। थाना क्षेत्र के गोपालडीह गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार युवक से फिलहाल थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान इस अवैध धंधे से जुड़े कई अहम तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक युवक किसी दूसरे शहर में सक्रिय रहकर इस रैकेट से जुड़ा था और उसे इस अवैध कारोबार के एवज में कमीशन मिलता था। वहीं, इस मामले का मास्टरमाइंड अब तक फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एवं तकनीकी शाखा की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...