प्रयागराज, सितम्बर 9 -- मसाज पार्लर के नाम पर संचालित सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। झूंसी व नैनी में लंबे समय से संचालित अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को भनक तक नहीं थी। स्थानीय लोगों ने खुद ही हंगामा कर भंडाफोड़ किया। इन दोनों जगहों पर अंतरप्रांतीय युवतियों के तार जुड़े होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आगे की जांच तो दूर अब तक फरार तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। झूंसी रेलवे स्टेशन के समीप एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट के खिलाफ चार सितंबर की रात स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने दबिश दी। एक पुरुष और तीन महिलाओं को पकड़ा गया था। इन चारों के अलावा दो फरार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसी तरह नैनी की एडीए कॉलोनी स्थित एक आलीशान मकान में देह व्यापार का छह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.