फतेहपुर, जनवरी 16 -- फतेहपुर, संवाददाता। फतेहपुर सेक्शन के करीब 13 स्टेशनों को सोलर पैनल से लैस किया जा रहा है। जल्द ही स्टेशनों पर सोलर सिस्टम की शुरुआत होने के बाद रेलवे को करीब 15 लाख रुपये की हर माह बचत हो सकेगी। साथ ही उत्पन्न होने वाली बिजली को पावर ग्रिड को दिए जाने के चलते यह बचत अधिक होने के साथ ही बिजली का बिल भी काफी कम हो सकेगा। सेक्शन में आने वाले कनवार से औंग रेलवे स्टेशन पर सोलर पैनल लगवाए जाने का काम किया जा रहा है। जिसमें से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 450 केडब्ल्यूपी (किलो वॉट पावर) का सोलर पैनल लगवाया जा रहा है। जिससे रेलवे को आने वाले करीब दस लाख रुपये प्रति माह के बिजली के बिल से राहत मिल सकेगी। जबकि कनवार, कटोघन, खागा, सतनरैनी, फैजुल्लापुर, रमवां, कुरस्तीकलां, मलवां, कंसपुर गुगौली, बिंदकी रोड तथा औंग रेलवे स्टेशनों ...