चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- चक्रधरपुर। सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में शनिवार को बिना आग में पकाये पकवानों के प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने लज़ीज़ एवं स्वादिष्ट पकवान खुद अपने हाथों से स्वच्छता के साथ तैयार किए। इसमें दही पुरी, काजू कटली, नारियल रोल,बादाम शेक, केला स्मूथी, खीरा वॉट, चीप्स झालमूड़ी, मिल्क शेक, पानी पूरी, मलाई बर्फी, भेल पूरी आदि लज़ीज़ एवं स्वादिष्ट पकवान थे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजलिना फर्नांडो ने बच्चों को बताया कि इस तरह के क्रिया कलापों से उनमें विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं व्यंजनों को तैयार करने में मदद मिलेगी। जिससे वे अपने आप को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रख सकेंगे, यदि घर में अचानक कोई अतिथि पहुंच जाए। खासकर उनमें एक जिम्मेदारी की भावना पनपेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.