कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में गुरुवार को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े उत्साह और शैक्षणिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, गणनात्मक कौशल तथा गणित के प्रति रुचि विकसित करना रहा। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ गणित के प्रति भय को दूर करती हैं तथा तार्किक चिंतन, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता को सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपप्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अलका सिंह, गणित शिक्षिकाएँ कामिनी सहाय, स्वीटी सिन्हा एवं सुपर्णा डे का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.