कोडरमा, दिसम्बर 25 -- कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल परिसर में क्रिसमस पर उल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने केक काटकर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं और बच्चों में प्रेम, भाईचारे व सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का समापन हर्षोल्लास और उमंग के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...