कोडरमा, फरवरी 7 -- सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने 'परीक्षा पे चर्चा 2026' में लिया उत्साहपूर्वक भाग कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'परीक्षा पे चर्चा 2026' कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित लाइव प्रसारण के माध्यम से कुल 653 विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विद्यालय द्वारा 10 एलईडी फ्लैट पैनल एवं प्रोजेक्टर की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर 22 शिक्षक एवं 5 अभिभावक भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.