सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर, संवाददाता। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव विजय भान ने बुधवार दोपहर सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज नैपालापुर में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश आशीष जैन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों और 22 फरवरी दिन रविवार को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के विषय में विस्तार के जानकारी दी। शिविर को मो. शफीक अपर जिला जज प्रथम, भगीरथ वर्मा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/नोडल अधिकारी, वृहद मेगा शिविर, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी अपर जिला जज कोर्ट संख्या-5 एवं विजय भान ने भी संबोधित किया। शिविर के बाद जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृहद मेगा शिविर आयोजन स्थल (नवीन गल्ला मण्डी) का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्...