बुलंदशहर, फरवरी 8 -- अलीगढ़ हाईवे स्थित सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष वेदिका सिंह एवं प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने फीता काटकर किया। कोच अरविंद व मयंक शर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, जहांगीराबाद और सिकंदराबाद के 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। मैदान पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष वेदिका सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.