बुलंदशहर, फरवरी 2 -- नगर के अलीगढ़ हाईवे स्थित सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष वेदिका सिंह व प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में आस्था नेहवाल को मिस सेक्रेड हार्ट्स, सुहानी राठी को मिस फेयरवेल और हिमांशी कौशिक को मिस करिश्मैटिक चुना गया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष वेदिका सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। जूनियर छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...