गाजीपुर, फरवरी 13 -- कठवामोड़। विकासखंड सदर के ग्राम सभा फत्तेपुर अटवा में शुक्रवार को सेक्रेटरी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। पंचायत भवन पर बैठक के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सेक्रेटरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि सेक्रेटरी से कुटुंब रजिस्टर का नकल सहित अन्य दस्तावेज कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद भी नहीं दिया जाता है। बता दें कि फत्तेपुर अटवा में स्थित पंचायत भवन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान ने कहा कि सेक्रेटरी मेरा भी कॉल रिसीव नहीं करते है। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर जहां एसआईआर की नोटिस मिली है, जिसके जवाब के लिए कुटुंब रजिस्टर का नकल सहित अन्य कागजात की जरूरत होती है। जिसके लिए ग्रामीण पंचायत भवन सहित अन्य कार्यालयों का चक्कर लगा रहे है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.