बोकारो, सितम्बर 9 -- नगर के सेक्टर 9बी स्थित हटिया मोड़ से लेकर स्ट्रीट 11 से स्ट्रीट 16 तक सड़क जर्जर है। यही दशा सेक्टर 9ए के स्ट्रीट एक व दो की सड़क की है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगिरों को बडी परेशानी होती है। बारिश होने पर इस सड़कों की दशा और खराब हो जाती है। गड्डे में पानी भरा रहने के कारण जानलेवा साबित होता है। पानी का अंदाज नहीं मिलने के चलते साईकिल या बाइक सवार गिर जाते हैं। सेक्टरवासियों का कहना है कि प्रबंधन का इन सड़कों के प्रति कोई ध्यान नहीं है। इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे के बन जाने से उसमें गिर जाने से दुर्घटना भी होने लगी है। सेक्टर नाईन बी के कई सड़कों की दशा एक जैसी है। इन सड़कों पर हमेश गंदा पानी बहता रहता है। पानी के बहाव से सड़क जर्जर हो गया है। एक कर्मचारी ने कहा कि इन सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.