फरीदाबाद, जुलाई 20 -- फरीदाबाद। सेक्टर-9 बाईपास रोड पर रविवार को प्रकृति और प्रगति के संतुलन को समर्पित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। उन्होंने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सतत विकास की सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत 450 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य, अमृत सरोवरों का निर्माण व ग्रीन अर्बन मोबिलिटी जैसी योजनाओं से पर्यावरणीय नीतियों को साकार कर रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद, समाजसेवी, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...