गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी के आधुनिक कहे जाने वाले सेक्टर-69 में इन दिनों हालात बद से बदतर हो गए हैं। जहां एक तरफ प्रशासन स्मार्ट सिटी के दावे करता है, वहीं ट्यूलिप चौक से मंडी जाने वाले मार्ग पर निवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि बिना किसी बारिश के ही मुख्य सड़क पर घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों और समाजसेवी इंजीनियर आरके जायसवाल का सीधा आरोप है कि यह जलभराव प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानव निर्मित है। क्षेत्र की कुछ निजी सोसाइटियों द्वारा अपने एसटीपी (एसटीपी) का ट्रीटेड या गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम की विफलता और निगम की अनदेखी के कारण लगभग 150 मीटर का हिस्सा स्थायी रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.