नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित अडानी के दफ्तर के सामने शनिवार रात टैंक लिफ्टिंग का काम होगा। ऐसे में शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह छह बजे तक सेक्टर-62 की सड़कों पर वाहनों के रास्तों में बदलाव रहेगा। डीसीपी यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि टैंक लिफ्टिंग के चलते सेक्टर-62 इंडसवैली स्कूल से सेक्टर-57 लेबर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को एलआईसी बिल्डिंग से बाईं ओर टर्न कराया जाएगा। यहां से वाहन दरगाह वाली मस्जिद के सामने से होकर बिशनपुरा पार्क चौराहे से दाहिने टर्न कर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। डीसीपी ने बताया कि इस दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय, फायर सर्विस को सकुशल निकाला जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वह वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। यातायात से संबंधित कोई दिक्कत होने पर हेल्पाइन न...