गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रैप-4 की सख्त पाबंदियों के बीच सेक्टर-57 में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक बिल्डर ने अपने मॉल के सामने खड़े करीब 25 पेड़ों को काट दिया है। इस सिलसिले में स्थानीय आरडब्ल्यूए ने वन विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि गुरुग्राम की हवा पहले से जहरीली हो चुकी है। अब हरे-भरे सालों से लगे पेड़ों पर बिल्डर ने कुल्हाड़ी चला दी है। यह पेड़ बिल्डर के प्रवेश और निकासी के रास्ते को बाधित नहीं कर रहे थे। फिर भी इन्हें काटा गया है। गंभीर बात यह है कि वन विभाग के अधिकारी पेड़ों की रक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। जिला वन अधिकारी राजकुमार यादव के मुताबिक बिल्डर ने पेड़ों को काटने की अनुमति ली हुई है। सोमवार सुबह एक टीम भेजकर जांच करवाएंगे कि जितने पेड़ों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.