गुड़गांव, नवम्बर 22 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित हाचा कैफे में बिना अनुमति चल रही अवैध पार्टी की खबर पाकर मौके पर गए मीडियाकर्मियों पर क्लब के बाउंसरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना पुलिस टीम के सामने हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। गुरुग्राम के एक मीडियाकर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-49 स्थित हाचा कैफे में एक ग्रुप देर रात से नियम विरुद्ध पार्टी कर रहा है। तेज म्यूजिक से आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यह पार्टी सुबह छह बजे शुरू हुई थी। जिसमें दिल्ली एनसीआर के युवक-युवती शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मीडियाकर्मी ने जैसे ही वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की तो पार्टी संचालक और अहाते के ...