बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को सेक्टर 5 स्थित श्रीअयप्पा मंदिर में महामंडला पूजा का भव्य समापन हुआ। सुबह से ही भगवान श्रीअयप्पा, स्वामी अयप्पा, स्वामी अयप्पा शरणम के जयकारा व भगवान अयप्पा के मंत्रों के साथ सुबह ही मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। श्री अयप्पा मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मलियाली हिंदू समाज के अलावा भगवान अयप्पा के भक्तों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। श्री अयप्पा मंदिर को फूलों व आकर्षक फूल व लाइट्स के साथ सजाया गया था। बुधवार को पूजा प्रात: 5.30 बजे गणपति पूजन के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद उषा पूजा, अर्चना भजन व दोपहर की पूजा के बाद मलयाली समाज के लोगों ने आमंत्रित अतिथियों के साथ सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद धार्मिक-गीत भजन के कार्यक्रम हुए। शाम को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.