बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को सेक्टर 4 गांधी चौक के समीप जयंत कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। महात्मा गांधी चौक से नगर सेवा भवन तक कैंडल मार्च निकाला गया। सभी लोग हाथ में तख्ती लेकर नगर सेवा भवन के समीप पहुंचे व नारेबाजी की। लोगो ने जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन से मांग किया कि सरकारी जमीन पर बने सेक्टर 6 के अवैध निर्माण को जल्द ध्वस्त किया जाए। उस जगह पर शहीद प्रेम महतो व जयंत कुमार की प्रतिमा स्थापित की जाए। ताकि मानवता व इंसानियत को शर्मसार होने से बचाया जा सके। बोकारो मजदूरों का शहर है। इसे गुंडा का शहर नहीं बनने दिया जाएगा। मौके पर बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह पूर्व मेयर बी पासवान, रितेश कुमार, आरबी सिंह, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह, हरिनारायण, मनीष, भीम पासवान, मनोज पासवान, बिट्टू, राणा, ब्रजेश ...