बोकारो, नवम्बर 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। श्री राम जन्मभूमि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के सेक्टर 4जी व 5 में स्थित चौक का स्थानीय निवासियों द्वारा अयोध्या चौक के नाम से औपचारिक नामकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने चौक को फूलों, पताकाओं और दीपों से सजाया। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी संदेश देती दिखाई दी। मौके पर पूर्व सांसद के प्रतिनिधि एके वर्मा, राजीव कंठ, राकेश मिश्रा, प्रशांत कुमार सिंह, दीनदयाल शर्मा, नीरज कुमार, नागेंद्र कुमार पुरी, धीरज कुमार रजक, चंदन कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...