नोएडा, फरवरी 22 -- सेक्टर-34 में आज से राम कथा शुरू होगी नोएडा। सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सोमवार से राम कथा शुरू होगी। अतुल कृष्ण भारद्वाज रोजाना शाम पांच से रात आठ बजे तक कथा का वाचन करेंगे। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कथा से पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार व पूजन के साथ शुरू हुई, जो ढोल-नगाड़ों के बीच कथास्थल तक पहुंची। जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्याम फाल्गुन महोत्सव में झुमे श्रद्धालु नोएडा। सेक्टर-34 कम्युनिटी सेंटर में रविवार को श्याम शरणम् परिवार की ओर से श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम के भक्तों ने भजनों पर नाचते-गाते हुए बाबा का गुणगान किया। इस दौरान भजन गायक गौरव पारीक और साक्षी मिश्रा ने राजस्थानी भजनों से समा बांध...