बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को सेक्टर 3 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सुधांशी जी महााराज ने श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। इससे पहले कथा स्थल पर फुलो की होली खेली गई। जिसमें श्रीकृष्ण संग उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। होली के भजन व गीत संगीत से पुरा महौल होलीमय हो गया। कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया गया। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए वृंदावन से पहुंचे सुधांशु जी ने कहा कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण सुदामा जी से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र सुदामा से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा व महल की ओर बढ़ने लगे। द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर र...