गुड़गांव, सितम्बर 17 -- गुरुग्राम। सेक्टर-22बी में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी वजह से हजारों परिवार परेशान हैं। इस सिलसिले में नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया को शिकायत दी गई है। आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान भीम सिंह यादव ने बताया कि नगर निगम की तरफ से सप्लाई किया जा रहा पानी पीने लायक नहीं है। पानी में मिट्टी आ रही है। इससे आरओ खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यह स्थिति बनी हुई है। नगर निगम आयुक्त को शिकायत दी है। उनसे आग्रह किया है कि स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाए। उनके सेक्टर में करीब तीन हजार परिवार रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...