नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-18 बाजार को अलग-अलग प्रकार से सजा रहा है। इसी क्रम में अब नोएडा में बढ़ रहे औद्योगिक विकास और निवेश को प्रदर्शित करने के लिए न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज पर लगे चार्जिंग बुल की तरह एक आकृति भी लगाए जाने की योजना तैयार की है। यह आकृति कांस्य की बनवाई जाएगी, जिसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। सेक्टर-18 बाजार को सजाने और संवारने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कई योजनाएं तैयार की हैं। इसमें तिकोना पार्क में नोएडा मंडपम द्वार बनाया जाना, दुकानों के बाहर टूटे मार्बल को सही करवाया जाना, जरूरत के मुताबिक और बेंच लगवाई जाना, तिकोना पार्क के अंदर एम्फीथिएटर बनवाए जाने के साथ अन्य काम शामिल है। शुक्रवार को सीईओ डॉ लोकेश एम की बैठक में सेक्टर-18 को संवारने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...