नोएडा, नवम्बर 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। रियल एस्टेट कंपनी काउंटी ग्रुप ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-151 में 473 करोड़ रुपये की जमीन नीलामी के जरिए नोएडा प्राधिकरण से खरीदी है। अब कंपनी यहां पर लक्जरी परियोजना लेकर आएगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन नोएडा एक्सप्रेसवे और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब सेक्टर 151 में स्थित है। इसका अधिग्रहण राज्य सरकार की नीलामी प्रक्रिया के तहत किया गया है। कंपनी यहां 11 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में कम भीड़-भाड़ वाली लक्जरी परियोजना विकसित करेगी। इसमें सिर्फ 226 आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। इस परियोजना में फ्लैट को तीन अलग-अलग अपार्टमेंट आकार में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.