नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा क्षेत्र में 16 जनवरी की रात को हुए हादसे में इंजीनियर युवराज की मौत के बाद जानलेवा गढ्ढों की तलाश प्रारम्भ हुई थी। प्राधिकरण के द्धारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-150 में जिस जगह हादसे में इंजीनियर की मौत हुई, उससे मिलते-जुलते नोएडा में 65 खतरनाक स्थान सामने आए हैं। प्राधिकरण की ओर से कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इन 65 में से 15 स्थान प्राधिकरण की जमीन पर हैं जबकि बाकी बिल्डर की जमीन पर हैं। बिल्डरों ने गहरे गड्ढे या बेसमेंट खुदवाकर उनको खुला छोड़ रखा है। इन जगह कभी भी हादसा हो सकता है। सर्वे में जो स्थान सामने आए हैं, उनमें पानी या सूखे वाले गड्ढे, बेसमेंट समेत अन्य तरह के खतरनाक स्थान शामिल हैं। इन जगह सड़क सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि 65 में से 15 स्था...