नोएडा, फरवरी 7 -- सेक्टर-150 के साथ-साथ आसपास के सेक्टर और गांवों में नई सड़क बनाने, मरम्मत कराने सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-150 के सेक्टर-149 कोंडली बांगर में कई साल से सड़क बनाने का काम अधूरा है। यहां 40 लाख 66 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया। टेंडर में 11 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। मार्च के अंत तक सड़क बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। अन्य गांवों में भी विकास कार्यों के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। वहीं, सेक्टर-155, 156, 157, 158, 159 आदि में 45 मीटर चौड़ी सड़क के काफी हिस्से में मरम्मत के काम किए जाने हैं। इन काम पर 1 करोड़ 80 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.