नोएडा, जून 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-14 फ्लाईओवर पर दूसरी परत बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। इसको मैस्टिक कहा जाता है। इससे सड़क को काफी मजबूती मिलती है। इस फ्लाईओवर के जरिए लोग नोएडा से दिल्ली आते-जाते हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इस फ्लाईओवर की पांच साल से अधिक समय से मरम्मत नहीं हुई थी। इस वजह से सड़क की परत उखड़ने लगी थी। इसको देखते हुए इसकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया था। पिछले महीने सड़क की मरम्मत की गई। यहां पुरानी परत को उखाड़कर सड़क बनाई गई। अब सड़क को मजबूती देने के लिए मैस्टिक की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इसको दूसरी परत के रूप में बिछाया जाएगा। इस काम को करने में तीन-चार दिन का समय लगेगा। इसके बनने से वाहन चालकों का सफर बेहतर होगा। इस फ्लाईओवर के जरिए वाहन चालक चिल्ला बॉर्डर के जरिए दिल्ली की ओर जाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.