बोकारो, फरवरी 18 -- सोमवार को सेक्टर 12 में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजसेवी उमेश ठाकुर ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ व शिक्षक थे। वह बिहार के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री रहे। वह सदा समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान को लेकर प्रयत्नशील रहे। उन्होंने राजनीति को भी जनसेवा की भावना से जिया। बिहार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था की। उन्होंने बिहार में मैट्रिक उत्तीर्ण करने के लिए अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त किया। कहा कि उनकी जीवनशैली सरल व सहज थी। अपनी नीति व नीयत के कारण वह सर्वसमाज के नेता बने। उनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.