गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अपराध मुक्त बनाने और सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से छुड़ाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी स्ट्राइक की। गुरुग्राम पुलिस ने एचएसवीपी विभाग के साथ मिलकर सेक्टर-12 मार्केट के पास स्थित मिनी क्राइम हब पर बुलडोजर चलाकर 125 से अधिक अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार झुग्गियां न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा थीं, बल्कि इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बन चुकी थीं। दो एकड़ सरकारी जमीन को कराया मुक्त पुलिस थाना सेक्टर-14 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ भूमि (एचएसवीपी) पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। गुप्त सूचनाओं और पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि अपराधी इन झुग्गियों को अपने सुरक्षित ठिकानों के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.