फरीदाबाद, अगस्त 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में बनी पुस्तकालय (लाइब्रेरी) लोगों की सुविधा के लिए जल्द शुरू की जाएगी। इसे लेकर हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने लाइब्रेरी में सुविधाएं विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क लगभग 43 एकड़ जमीन पर फैला हुआ शहर का सबसे बड़ा पार्क है। पार्क में आने वाले लोगों को घूमने-फिरने के साथ पढ़ाई करने का बेहतर माहौल मिल सके, इसके लिए यहां पर लाइब्रेरी बनाई जा रही है। 25 दिसंबर 2018 को लाइब्रेरी का शिलान्यास किया था। उसके बाद डिजाइन व एस्टिमेट आदि तैयार होने के बाद सितंबर 2019 में लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लाइब्रेरी की बिल्डिंग लगभग दो साल पहले तैयार कर ली गई है, लेकिन अंदरूनी सुविधाएं विकसित ...