फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-12 में बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर में जल्द नई बिजली के उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर, नई लाइन के साथ ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसे लेकर प्राधिकरण की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेक्टर-12 एचएसवीपी का व्यावसायिक सेक्टर है। यहां जिला लघु सचिवालय, एचएसवीपी और एफएमडीए के मुख्यालय के साथ ही राज्य खेल परिसर, टाउन पार्क, सहित कई बड़े मॉल है। इस कारण यहां दिनभर लोगों की भारी चहल-पहल बनी रहती है। लेकिन सड़कों पर लगी लाइटें और बिजली के उपकरण वर्षों पुराने होने के कारण अक्सर खराब रहते हैं। वहीं सेक्टर में कई नए शॉपिंग मॉल भी बन रहे हैं, जिससे लोगों की आवाजाही और बढ़ेगी, जिसे देखते हुए एचएसव...