गुड़गांव, जनवरी 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-110ए की बदहाल अंदरुनी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसको लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने टेंडर जारी कर दिया है। इनकी मरम्मत में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस सेक्टर में मौजूदा समय में करीब 300 परिवार रह रहे हैं। सेक्टर की 80 प्रतिशत सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। इस वजह से वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर गड्ढे होने के चलते बुजुर्गों के गिरने की संभावना रहती है। आरडब्ल्यूए की तरफ से पिछले कुछ महीनों से एचएसवीपी कार्यालय के चक्कर काटे जा रहे थे। एचएसवीपी प्रशासक से भी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। इसके मद्देनजर एचएसवीपी ने टेंडर जारी किया है। 21 जनवरी को टेंडर को खोला जाएगा। इसके बाद आवंटन की प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.