फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद। सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला और जान गंवाने वाले लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। कैंडल मार्च में शामिल रघुवीर सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला बेहद दुखद है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों का वर्तमान हाल देखकर दिल दहल उठता है। तेज सिंह सैनी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.