फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद। युद्ध जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। सेक्टर स्तर पर विषय प्रशिक्षकों यानी रिसोर्स पर्सन को तैयार किया जाएगा, जो सुरक्षा संबंधित जानकारियां आम लोगों तक पहुंचाएंगे। पहलगाम हमले के बाद बुधवार को भारतीय वायु सैना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की। विपक्षी देश भी जबावी कार्रवाई की बात कर रहा है।ऐसे में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां जारी है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम पंचायतें अपने-अपने गांवों में लोगों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही ग्राम सचिवों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.