कोडरमा, फरवरी 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों का विस्तृत अनुश्रवण किया गया। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के एक सप्ताह के भीतर सेक्टर पदाधिकारियों को वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि संचार योजना सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। मतदान पूर्व सेक्टर पदाधिकारी मतदान केन्द्रों तक जाने वाले मार्गों, मूलभूत सुविधाओं, संचार साधनों एवं मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति की जांच करेंग...