नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू 2 स्थित से शिव शक्ति अपार्टमेंट में लावारिस कुत्ते ने महिला के पैर पर काट लिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर महिला की जान बचाई। सेक्टर के आरडब्लयू महासचिव सुनील तेवतिया ने बताया कि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1645 में लक्ष्मी देवी परिवार के साथ रहती हैं। वह सुबह परिसर में टहल रही थीं। तभी अचानक एक लावारिस कुत्ता ने पीछे से आकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। उन्होंने बचने के लिए भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक लावारिस कुत्ते ने महिला के पैर पर बुरी तरह काट लिया। हमले में महिला के पैर से मांस भी बाहर निकल गया और खून निकलने लगा। महिला के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए आए और कुत्ते को वहां से भगाया। लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.