नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ओमिक्राम-1ए में ओपन जिम के उपकरण की हालत खराब है। कई उपकरण टूट चुके हैं। सेक्टर में रहने वाले योगेंद्र ने बताया कि प्राधिकरण ने लोगों के सेहत के मद्देनजर पार्क में ओपन जिम का निर्माण कराया था। इसकी देखरेख न होने के कारण कई उपकरण टूट गए हैं। बचे हुए उपकरण भी सही से काम नहीं करते। इनका इस्तेमाल करने में लोगों को डर लगता है। इसे लेकर प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है। उपकरण की मरम्मत की मांग की गई है, लेकिन अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...