नोएडा, फरवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-टू में ठेली पटरी वालों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण से लोग परेशान है। इससे रोज जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के सीइओ से अतिक्रमण हटाने और समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। सेक्टर में रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि दुकानदारों की मिलीभगत से रेहड़ी-पटरी वालों ने सड़कों पर अतिक्रमाण कर रखा है। अपनी दुकान के सामने ठेली पटरी लगाने की एवज में मोटी रकम वसूलते हैं। इसे सेक्टर में जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है,जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। देर शाम सेक्टर के अंदर जाम लग जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.