बोकारो, दिसम्बर 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित चिन्मय विद्यालय के समीप सोमवार को एक सडक दुर्घटना हुई. इसमें बाइक पर सवार पिता व पुत्र जख्मी हो गये. दोनों जख्मी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोपहर के आसपास सेक्टर पांच की तरफ से कार संख्या जेएच09बीएफ - 1715 आ रही थी. इसी बीच चिन्मय विद्यालय के समीप गुजर रहे स्कूटी संख्या जेएच09एजे - 6655 को चपेट में ले लिया. इसमें स्कूटी पर सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गये. दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.