नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर गामा-दो के लोग चारों तरफ गंदगी से परेशान हैं। सेक्टर के चारों ओर बनी ग्रीन बेल्ट पर कचरा पड़ा रहता है। वहीं, यहां पर बना पाथवे बदहाल स्थिति में है। लोगों का आरोप है कि टूटे झूले, बदहाल ग्रीन बेल्ट और पार्कों में अंधेरा सेक्टर की पहचान बन गया है। सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि सेक्टर गामा-दो के बाउंड्री वॉल से सटी हुई ग्रीन बेल्ट पर लंबा पाथवे बना है। इसे प्राधिकरण द्वारा लोगों के लिए सुबह और शाम टहलने के लिए बनाया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में चलते हुए पाथवे की हालत खराब होती जा रही है। पाथवे पर जगह-जगह पर कूड़ा पड़ा हुआ है। दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई है। वहीं, बरसात के मौसम में झाड़ियां में से सांप और अन्य कीड़े-मकोड़े निकालकर लोगों के घर में घुस जाते हैं। लोगों का आ...