नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अधिकारी हर मंगलवार और गुरुवार को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ प्राधिकरण के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दफ्तर के सभागार में बैठक करेंगे। इसकी शुरुआत कर दी गई है। अधिकारी के मुताबकि, शहर के उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी। बता दें कि सेक्टरवासियों की समस्याओं को सुनने के लिए पूर्व में जन चौपाल आयोजित किए जाने की पहल की गई थी, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादातर समय तक नहीं चल सकी। वरिष्ठ अधिकारी सेक्टरों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनते थे। अब नई पहल के तहत प्राधिकरण के अधिकारी हर मंगलवार और गुरुवार को आरडब्ल्य...