नोएडा, अक्टूबर 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर में नवरात्रि के अंतिम दिन बुधवार को धूमधाम के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया। विभिन्न सेक्टर और सोसाइटियों में भजन और कीर्तन का आयोजन किए गए। साथ ही कई स्थानों पर माता का प्रसाद विस्तृत किया गया। वहीं, सुबह मंदिरों में लोगों की अधिक भीड़ रही। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। कई जगहों पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवरात्रि के समापन पर घरों और मंदिरों में माता भगवती की आरती और पूजा पाठ विधि विधान के साथ किया गया। इसके बाद सभी ने माता का प्रसाद बनाकर उन्हें भोग लगाया। घरों में नौ कन्याएं बैठाई गई। सबसे पहले कन्याओं के पैर धोकर उन्हें तिलक लगाया गया। जिसके बाद माता का प्रसाद कन्याओं को वितरित किया गया। कन्याओं को प्रसाद खिलाने के पश्चात लोग मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.