नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमिक्राम-1ए में ओपन जिमका उपकरण की हालत खराब है, कई उपकरण टूट चुके हैं, जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। सेक्टर में रहने वाले योगेंद्र ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा बी ब्लॉक के पार्क में ओपन जिम का निर्माण कराया गया था, ताकि लोग सुबह और शाम के समय जाकर अपनी सेहत को दुरुस्त रख सके, लेकिन अब देखरेख ना होने के अभाव में ओपन जिम की हालत खराब होती जा रही है। लोगों का आरोप है कि पार्क में लगे कई उपकरण टूट चुके हैं, जोकि लोगों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। वहीं, बाकी के बचे हुए उपकरण भी सही नहीं है। उनका इस्तेमाल करने में डर लगता है। ऐसे में सेहत बनाने के लिए लगाए गए उपकरण ही लोगों की सेहत को खराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.